होम › Chhattisgarh › इंटर्न्स की समस्याओं पर बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मिला आश्वासन
Chhattisgarh

इंटर्न्स की समस्याओं पर बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मिला आश्वासन

WhatsApp Facebook
इंटर्न्स की समस्याओं पर बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मिला आश्वासन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स की समस्याओं और मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में IMA प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग सहित छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

 

# स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर विचार का आश्वासन

 

बैठक में इंटर्न्स ने प्रमुख रूप से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग रखी। इस पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि छात्र हित में सरकार द्वारा हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। इंटर्न्स की स्टाइपेंड संबंधी मांग पर गंभीरता से विचार करने की बात भी कही गई।

 

# मेडिकल कॉलेजों में हॉस्टल को मिली मंजूरी

 

बैठक में इंटर्न्स और मेडिकल छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के बजट में प्रदेश के प्रायः सभी मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण को मंजूरी दी गई है। इससे मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवास संबंधी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

# स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं करने की अपील

 

बैठक के दौरान यह भी अपील की गई कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे तौर पर आम जनता के हित से जुड़ी हैं। इसलिए किसी भी परिस्थिति में अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी पक्षों से संवाद और सहयोग के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने पर जोर दिया गया।

 

# सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा

 

IMA-MSN Chhattisgarh के संयोजक शाहदिल ख़ुसरू ने बैठक को समस्या समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई और आगे भी संवाद एवं सहयोग की भावना बनाए रखने पर सहमति बनी।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन और इंटर्न्स के बीच इसी तरह बातचीत जारी रहेगी और लंबित समस्याओं का जल्द ही संतोषजनक समाधान निकलेगा।

 

# इन मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स रहे मौजूद

 

बैठक में पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर (PT. JNM Raipur), छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (CIMS Bilaspur), शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के इंटर्न्स शामिल हुए।

The post इंटर्न्स की समस्याओं पर बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मिला आश्वासन appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)